हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सवाई माधोपुर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यहां हनुमान जी की प्रतिमाओं का विशेष शृंगार किया गया। इसके साथ ही मंदिरों में 56 भोग की झांकी भी सजाई गई। वहीं शिवसेना हिंदुस्तान की अगुवाई में हिंदू संगठनों की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 9 फीट फीट के बालाजी की झांकी भक्तों के साथ चली। शोभायात्रा गणेश नगर से शुरू हुई, जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो से होते हुए गुजरी। इस दौरान शोभायात्रा पर जगह-जगह पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। भजनों पर भक्तों ने किया डांस शोभायात्रा के दौरान शामिल वीर बजरंगी के भजनों पर भक्त थिरकते नजर आए। इस दौरान बाहर से आए अखाड़ेबाजों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। जिन्हें देखकर लोग दंग रह गए‌। अखाड़ेबाजों के साथ ही स्थानीय और बाहर से आई कलाकारों की टीमों द्वारा लोक संस्कृति एंव धार्मिक आस्था से जुडी कलाओं के साथ ही राजस्थानी संस्कृति से जुड़ी विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया‌। शोभायात्रा में डीजे के साथ ही ऊंट, घोड़े, पालकी सहित सजे धजे विभिन्न वाहन जिप्सी एंव कैंटर भी शामिल हुए। शोभायात्रा में हनुमान जी, श्रीराम-सीता, लक्षण सहित विभिन्न सजीव झांकियां सजाई गई। 9 फीट के हनुमान रहे मुख्य आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र 9 व 8 फीट ऊंची हनुमान जी और गणेश जी की झांकी रही। हनुमान शोभायात्रा के दौरान डीजे पर बजते वीर बजरंगी के भजनों एंव जयकारों ने पूरे शहर के वातावरण को धार्मिक माहौल में बदल दिया। यहां हनुमान मंदिरों में भी आस्था का सैलाब देखने की मिला और हनुमान मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।