दिल्ली से कोटा जा रही दिल्ली-अंबेडकर नगर ट्रेन (20156) के जनरेटर पावर कार में अचानक आग लग गई। ये ट्रेन बुधवार सुबह 4:20 बजे सवाई माधोपुर के पास पहुंची थी। आग लगते ही ट्रेन का फायर डिटेक्शन एंड कम्युनिकेशन सिस्टम (एफएसडीएस) सक्रिय हो गया। ऐसे में ट्रेन को सवाई माधोपुर स्टेशन पर रोक कर स्टाफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। स्टेशन स्टाफ ने आनन फानन में जनरेटर यान को बाकी ट्रेन से अलग किया। जिसके बाद स्टेशन स्टाफ ने 10 अग्निशमन सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में जनरेटर यान को नुकसान पहुंचा है। इस घटना के चलते ट्रेन करीब 3 घंटे तक सवाई माधोपुर स्टेशन पर खड़ी रही। जनरेटर यान फिलहाल सवाई माधोपुर में ही खड़ा हुआ है। इसे कोटा लाने की तैयारी है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है। कोटा मंडल रेल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया- इस घटना के चलते यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे देरी से सुबह 8.15 बजे कोटा पहुंची। ट्रेन से स्पार्किंग और धुआं निकलने की सूचना मिली थी। फायर डिटेक्शन एंड कम्युनिकेशन सिस्टम (एफएसडीएस) सक्रिय हो गया था। कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। प्रभावित पावर कार को अलग कर दिया गया और ट्रेन के रवाना होने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। घटना की जांच चल रही है। अब तस्वीरों में देखें कहां लगी थी आग अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम डीजल के टैंकर फट सकते थे इस दौरान गनीमत यह रही कि इस हादसे से बड़ी घटना टल गई। अगर ट्रेन को समय रहते नहीं रोका जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। जनरेटर यह में डीजल के टैंक रखे रहते हैं। दौड़ती ट्रेन में अगर आग इन डीजल टैंकों तक पहुंच जाती तो यह विस्फोट के साथ फट भी सकते थे। ऐसे में ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी।इससे जान माल का भारी नुकसान हो सकता था। ट्रेन में आग लगने की ये खबर भी पढ़ें जयपुर में चलती ट्रेन के AC कोच में लगी आग:70 लोग सवार थे, आग की लपटें उठी, धुआं फैला; कोच बदलकर किया रवाना जयपुर में शुक्रवार सुबह चलती ट्रेन के एसी कोच में आग लग गई। फायर अलार्म बजने पर ट्रेन रोककर यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया। (पढ़ें पूरी खबर)