सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में बनास नदी में डूबे युवक का शव शनिवार सुबह मिला। युवक शुक्रवार शाम रेलवे पुल के पास नहाने गया था और वापस नहीं लौटा। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसे रात में रोका गया और अगले दिन शव बरामद हुआ। नहाने गया था, नहीं लौटा वापस जानकारी के अनुसार रामदयाल आदिवासी पुत्र बाबूलाल आदिवासी बनास नदी में नहाने गया था। शाम 5 से 6 बजे के बीच वह नदी में उतरा, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। नदी किनारे उसके कपड़े मिले। सर्च ऑपरेशन रात में रोका गया घटना की सूचना पर कुंडेरा थाना और मलारना स्टेशन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एडीएम संजय शर्मा के निर्देश पर सवाई माधोपुर से सिविल डिफेंस टीम को बुलाया गया। टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने पर इसे रोक दिया गया। दूसरे दिन सुबह मिला शव शनिवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने नदी में तलाश के दौरान युवक का शव बरामद किया। मध्य प्रदेश से मजदूरी करने आया था जानकारी के अनुसार रामदयाल निवासी बर्गमा गांव तहसील कराल जिला श्योपुर मध्य प्रदेश सवाई माधोपुर जिले के कीरपुरा गांव में सरसों की कटाई के लिए आया था। सरसों की कटाई के बाद उसने गेहूं की कटाई का काम किया और अब यहीं रहकर मजदूरी कर रहा था।