आहू नदी के किनारे हजरत सैयद मीरा दातार रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताना मुबारक पर इस साल भी बुधवार सुबह 10 बजे कुरानख्वानी, नात शरीफ का आयोजन हुआ। नईम , वफात, राशिद सहित अन्य ने इसमें हिस्सा लिया। मुख्य द्वार से अकीदतमंदों ने आस्ताना मुबारक पर चादर पेश की। खादिम साबिर अली ने बताया कि सरकार के यहां आने वाले की हर मुराद पूरी होती है। चादर पेश करने के बाद फातिहा पढ़ी गई। देश में अमन, चैन, भाईचारे की दुआ मांगी गई। अंत में लंगर तकसीम किया गया। भवानीमंडी, भानपुरा, डग, बडोद, सुसनेर, सुवासरा, पचपहाड़, बोलिया से आए अकीदतमंद शामिल हुए।