बाड़मेर | 132 केवी जीएसएस रारावि प्रसारण निगम बाड़मेर पर 132 केवी सीटी बदलने के लिए मंगलवार को 132 केवी बाड़मेर मेहलू लाइन का शटडाउन रहेगा। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक मेहलू से जुड़े शोभाला, एकेबी,मांगता, पीएचईडी, सनावड़ा, मालपुरा क्षेत्रों की सप्लाई बंद रहेगी। बाड़मेर | बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में आउटडोर गतिविधियां नहीं करने के आदेश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। गर्मी के दौरान प्रार्थना सभा भी खुले मैदान के बजाय छायादार स्थान पर करें। 1141वां सुंदरकांड पाठ कहां : बेरियों का वास, बाड़मेर कब : रात्रि 8.30 बजे बाड़मेर | शिक्षा विभाग ने पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति को लेकर निर्देश जारी किए हैं। पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति, पीएम यशस्वी पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति में एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी के विद्यार्थियों को धार्मिक स्रोत से भत्ते या कोई मदद मिल रही है तो उन्हें छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।