भास्कर न्यूज | श्रीगंगानगर कॉलेज आयुक्तालय ने कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना व देवनारायण स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना के तहत सत्र 2025-26 की संशोधित अस्थायी वरीयता सूची जारी कर दी है। अब छात्राएं विभागीय वेबसाइट पर सूची देखकर जनआधार संबंधी कमियां ई-मित्र के माध्यम से अपडेट करें। छात्रवृत्ति प्रोफाइल में संशोधन करें। 12वीं के अंक, प्रतिशत, संकाय, स्कूल के प्रकार या बोर्ड संबंधी आपत्ति निर्धारित प्रारूप में 6 जुलाई शाम 5 बजे तक कॉलेज में जमा की जा सकती है।