श्रीगंगानगर| राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड राज्य एवं राष्ट्रीय मुख्यालय के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय संघ श्रीगंगानगर का वार्षिक अधिवेशन 6 मई को मदर प्राइड स्कूल, पूजा कॉलोनी में प्रात:11 बजे होगा। संघ के सचिव रामकुमार स्वामी ने बताया कि कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार इस अधिवेशन में स्थानीय संघ के समस्त सदस्य प्रधान, उप प्रधान, लीडर ट्रेनर, प्रभारी सहा. जिला कमिश्नर, जिला कमिश्नर, ग्रुप लीडर प्रतिनिधि, सचिव, संयुक्त सचिव, स्काउटर, गाइडर, आजीवन सदस्य सहित नेशनल अवार्डी भाग लेंगे। संघ के अध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया अधिवेशन में गत वर्ष एवं इस वर्ष की स्काउट गाइड गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।