सीकर शहर के लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं, जिन पर प्रशासन भी लगातार कार्रवाई कर रहा है। शहर में कचरा, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सड़क और नालियों से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। वहीं कुछ शिकायतों का समाधान होने से लोगों को राहत भी मिली है। भास्कर समाधान में पढ़िए आज की प्रमुख समस्याएं और उनके समाधान। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के स्टार ऑफिसर : एईएन विकास पिपराली रोड स्थित प्राइड सिटी क्षेत्र में मदरसा स्कूल के सामने कचरा जमा होने की समस्या को लेकर मोहम्मद अज़ीज़ ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी। जिसके बाद एईएन विकास ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर परिषद की टीम से मौके पर कचरे का उठाव करवाया। समय पर कार्रवाई से क्षेत्र में फैली गंदगी और दुर्गंध से लोगों को राहत मिली तथा स्कूल के बाहर का मार्ग भी साफ हो गया। स्कूल के बाहर से हटाया गया कचरे का ढेर पिपराली रोड स्थित प्राइड सिटी क्षेत्र में मदरसा स्कूल के सामने जमा कचरे की समस्या का समाधान कर दिया गया है। शिकायतकर्ता मोहम्मद अज़ीज़ ने बताया कि नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर कचरे का उठाव कराया, जिससे क्षेत्र में फैली गंदगी और बदबू से लोगों को राहत मिली। कचरा हटने के बाद स्कूल के बाहर का मार्ग साफ हो गया है और बच्चों के आवागमन में भी सुविधा होगी। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए नगर परिषद का आभार जताया। भंवर कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू अननोड रोड स्थित मनसा (भंवर) कॉलोनी में कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या का समाधान हो गया है। शिकायतकर्ता पीयूष जोधा ने बताया कि संबंधित विभाग ने खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू कर दिया है। इसके बाद रात के समय कॉलोनी में रोशनी की व्यवस्था बहाल हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने लगी है। साथ ही दुर्घटना और चोरी जैसी घटनाओं की आशंका भी कम हुई है। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग का आभार जताया। नई पाइपलाइन के बाद भी नहीं पहुंच रहा पानी, कॉलोनीवासी परेशान मदर डेयरी के पास दासा की ढाणी स्थित विद्या विहार, अखंड नगर और आसपास की कॉलोनियों में पेयजल संकट बना हुआ है। स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में नई पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए निजी टैंकरों और अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है। लगते ही खराब हुई स्ट्रीट लाइट, बार-बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं नवलगढ़ रोड स्थित रॉयल रेजीडेंसी, शिवसिंहपुरा क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है। स्थानीय निवासी सचिन ने बताया कि लाइट शुरू से ही लगातार ब्लिंक करती रहती है और कई बार समस्या पोस्ट करने के बावजूद इसे ठीक नहीं किया गया। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द खराब स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने की मांग की है। निर्माणाधीन पुलिया के पास टूटी सड़क से राहगीर परेशान, हादसे का खतरा पिपराली रोड स्थित निर्माणाधीन पुलिया के नीचे सर्विस रोड का निर्माण अधूरा होने और सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी एडवोकेट प्रमोद कुमार स्वामी ने बताया कि पुलिया से सूर्य नगर की ओर जाने वाला मार्ग जगह-जगह टूटा हुआ है, जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने की मांग की है। चार माह से नहीं हुई नालियों की सफाई, गंदगी और बदबू से लोग परेशान स्टेशन रोड स्थित शेखपुरा मोहल्ले में पिछले करीब चार महीनों से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी जमा है। स्थानीय निवासी रिजवान हुसैन ने बताया कि सफाई ठेकेदार को कई बार अवगत कराने और 181 पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। नालियों में जमा गंदगी से बदबू फैल रही है और क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने नगर परिषद से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.आनंद नगर में बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:नाली, सड़क, बिजली, पेयजल और पार्किंग से जुड़ी कई समस्याएं आई सामने, कई समाधानों पर काम जारी 2.भास्कर समाधान : जलभराव की समस्या से मिली राहत:सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की परेशानी बरकरार, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.भास्कर समाधान : बिजली लाइन हुई ठीक, खतरा टला:सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान, वाजिद अली बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4.भास्कर समाधान: लगातार बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:सड़क, बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं से लोग परेशान 5.भास्कर ‘समाधान’: शिकायत के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट:गड्ढे, गंदगी और आवारा पशुओं से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6.सीकर में जनता की समस्याओं पर जागा प्रशासन:जर्जर सड़कें, सीवर और नंगे तारों की शिकायतों पर अधिकारियों ने की कार्रवाई 7.सीकर में बहानेबाजी पर भारी पड़ा ऐक्शन:कहीं सिस्टम की सुस्ती से बढ़ा खतरा, तो कहीं 'स्टार अफसर' ने दूर की जनता की परेशानी 8.भास्कर समाधान: पोस्ट करने के 4 घंटे में हुआ समाधान:सीवर समस्या सुलझी; नाला, जलभराव और आवारा पशु बने परेशानी, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 9.सीकर शहर की समस्याएं भास्कर समाधान पर पहुंचीं:कहीं टूटी सड़क तो कहीं जलभराव और नाली की परेशानी, सुरेंद्र गोदारा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10.भास्कर समाधान: लाइट की समस्या का हुआ समाधान:सीकर में पानी, बिजली, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान