चूरू | जिला मुख्यालय पर एबीवीपी की तरफ से परिषद का स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्र प्रथम की भावना एवं विद्यार्थी जीवन विषय पर संगोष्ठी हुई। स्वागत भाषण में झुंझुनूं विभाग संयोजक कुलदीप सिंह जागावत ने अतिथियों और छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र सोनी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल शिक्षा लेने का समय नहीं है। यह चरित्र निर्माण का अवसर है। मुख्य वक्ता झुंझुनूं विभाग संगठन मंत्री बलवीर सैनी ने कहा कि एबीवीपी की स्थापना राष्ट्र के पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ हुई थी। नगर मंत्री नरेंद्र रामसरा ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और छात्रहित के कामों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान एसएफएस प्रांत संयोजक मोनिका, भाग संयोजक वरुण शर्मा, नगर सह मंत्री गर्व रक्षक, मोनू, गौतम राजपुरोहित, दिव्या शेखावत, पुष्पा, सौम्या राठौर, रोहित वाल्मीकि, सुमित लुहार, अंकित चौधरी, टीना स्वामी मौजूद रहे। संचालन जिला संयोजक नरेंद्र सिंह तंवर ने किया।