जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, जमीन और मकान के दस्तावेज सहित महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दयालपुरा निवासी भंवर लाल बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 जून की रात करीब 12 बजे के बाद अज्ञात चोर उनके मकान के पीछे की खिड़की और रोशनदान तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद घर में रखी 5 लाख 50 हजार रुपये की नकदी सहित बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घर जब चोर घुसा था तब पत्नी और मेरी बुजुर्ग बुआ घर के बाहर टीनशेड के नीचे सो रहे थे। मैं भंवर लाल बैरवा और मेरा बेटा मनोज घर से बाहर थे। चोर ने करीब डेढ़ से दो घंटे में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चोर ने पीछे के जंगला तोड़ा तो नीचे गिरने से मेरी पत्नी आवाज से उठ गई और मेरी बुआ के साथ कमरे में देखा तो लाइट जल रही थी। फिर चिल्लाकर लोगों को इकट्ठा करने के लिए शोर मचाया। इनकी आवाज सुनकर चोर अधेरे का फायदा उठाकर गायब हो गए। चोरी हुए सामान में सोने के मंगलसूत्र, टोप्स, मंडलियां, कमरबंध, नथ-टीका, अंगूठियां, चांदी की पायल, चेन, बंगड़ियां सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा जमीन और मकान के मूल दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की आरसी सहित अन्य जरूरी कागजात भी चोर अपने साथ ले गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है