ब्यावर| श्री जटिया पंचायत समिति, ब्यावर की ओर से मंगलवार को अद्वैत आश्रम, जटिया कॉलोनी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट थे। अध्यक्षता समाजसेवी इंदर सिंह बागावास ने की। इस मौके पर 21 यूनिट रक्तदान किया। अतिथियों का समाज अध्यक्ष नेमीचंद जूनवाल और सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष अशोक चौरोटिया ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। शिविर में मुकेश जटिया, भूपेंद्र जूनवाल, पंकज जूनवाल, मुकेश शर्मा, कमल जलवानिया, नवीन गर्ग, मनीष खन्ना, योगेश खन्ना, नितेश कुर्डिया, संजय खन्ना, कमल फुलवारी, ऋषिक सुवासिया, विष्णु फुलवारी, कृश बाकोलिया, विकास फुलवारी, हिमांशु बोहरा, साहिल तुनगरिया, अमित खन्ना, नवीन सुवासिया ने रक्तदान किया। रक्तवीरों को मौके पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इंदर सिंह बागावास ने समाज के युवाओं को समझाया कि नशे की लत से हमें और हमारे समाज को दूर रहना है। शिविर का संचालन संरक्षक राजेंद्र तुनगरिया ने किया।