चूरू | आरपीएससी की तरफ से 5 व 6 अप्रैल को उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर परीक्षा होगी। जिला मुख्यालय पर 21 व रतनगढ़ उपखंड मुख्यालय पर 9 केंद्रों पर परीक्षा होगी। 5 अप्रैल को प्रत्येक पारी में जिले में 8920 व 6 अप्रैल को 8919 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षार्थी को निर्धारित ड्रेस कोड में आना होगा। नीले पेन, मूल फोटोयुक्त आईडी, रंगीन फोटो के साथ, आधे आस्तीन की शर्ट, पतलून, साड़ी में प्रवेश मिलेगा। किसी भी प्रकार के आभूषण की अनुमति नहीं होगी। प्रवेश द्वार पर हेंड हेल्ड मशीन से परीक्षार्थी की जांच के बाद प्रवेश दिया। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बुधवार को जिला परिषद सभागार में उप समन्वयक, केद्राधीक्षक, अतिरिक्त केंद्राधीक्षक व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। डीईओ किशन लाल गहनोलिया ने दोनों सत्र में प्रशिक्षण में भागीदारी की।