सीकर जिले में 20 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती सुबह के समय घर से लापता हुई। अब युवती के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। इस संबंध में 20 साल की युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी बेटी कॉलेज में पढ़ती है। 2 अप्रैल की रात परिवार के सभी लोग सो गए। बेटी भी पास में ही सो रही थी। परिवार के सभी लोग सुबह उठ गए। इस दौरान बेटी भी साथ में उठी थी। लेकिन सुबह 8 बजे के बाद वह दिखाई नहीं दी। पहले तो सोचा कि शायद वॉशरूम या किसी काम में लगी होगी। लेकिन काफी समय बीतने के बाद जब उसे पूरे घर में देखा तो नहीं मिली। इसके बाद पड़ोस और रिश्तेदारी में भी मालूम किया। लेकिन वहां पर भी युवती का कुछ पता नहीं चल पाया। शाम के समय 22 साल की युवती लापता सीकर जिले में 22 साल की युवती के भी लापता होने का मामला सामने आया है। युवती शाम के समय घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसका अब मोबाइल भी स्विच ऑफ है। परिवार युवती की तलाश कर रहा है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 4 अप्रैल की शाम 7 बजे शाम के समय घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। देर रात तक वह वापस नहीं लौटी। जब युवती के मोबाइल पर कॉल किया गया तो वह भी स्विच ऑफ था।