सीकर में 20 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती अपने साथ जेवरात भी लेकर चली गई। अब परिवार ने युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्टूबर को रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह करीब 6 बजे जब उठकर देखा तो बेटी घर पर नहीं मिली। आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी तलाश करने पर पता नहीं चला। अलमारी में रखे सोने के जेवरात भी गायब मिले। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा करवाया है। अब पुलिस युवती की तलाश कर रही है। 22 साल की युवती भी लापता 22 साल की युवती के लापता होने के केस में उसकी मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 16 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे उनकी बेटी कमरे में सोने के लिए चली गई। सुबह जब वह अपनी बेटी को चाय देने के लिए उसके कमरे में गई तो बेटी वहां पर नहीं मिली। परिवार ने एक युवक पर शक जताया है।