सीकर में सड़क, बिजली की लाइन और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। बिहारी मार्ग पर बिजली की लाइन नीचे लटकने से हादसे का डर बना हुआ है, वहीं सांवली बाइपास सर्किल पर टूटी सड़क और गड्ढों में भरे पानी से लोग परेशान हैं। दूसरी ओर, आरटीओ ऑफिस रोड पर स्ट्रीट लाइट और स्टेशन रोड पर टूटे चैंबर की समस्या का समाधान हो गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन पिंकी मीणा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' स्टेशन रोड, वार्ड नंबर 35 से एडवोकेट अभय शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि शेखपुरा मोहल्ले से सिटी सेंटर मॉल की ओर जाने वाले रास्ते पर चैंबर काफी समय से टूटा हुआ है। चैंबर टूटने के कारण नाली खुली हुई थी। इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खुले चैंबर से किसी के गिरने का खतरा भी बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन पिंकी मीणा ने इसका समाधान करवा दिया। चैंबर की समस्या दूर होने से लोगों को राहत मिली। इस काम के लिए जेईएन पिंकी मीणा को आज की 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। आरटीओ ऑफिस रोड पर स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर आरटीओ ऑफिस रोड, वंदे मातरम चौक से मूल सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब हो गई है। इसके कारण रात के समय रास्ते पर रोशनी की समस्या हो रही थी। स्ट्रीट लाइट खराब होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इस समस्या का समाधान करवा दिया गया है। स्ट्रीट लाइट ठीक होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान का इंतजार... कुमावत नगर में नीचे लटक रही बिजली की लाइन, हादसे का डर बिहारी मार्ग, कुमावत नगर से पवन कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली की सप्लाई लाइन काफी नीचे लटक रही है। नीचे लटकते तारों के कारण लोगों के मन में हादसे का डर बना हुआ है। क्षेत्र में लोगों का आना-जाना रहता है, ऐसे में बिजली की लाइन को लेकर चिंता बनी रहती है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि लापरवाही के कारण कोई दुर्घटना हो सकती है। बिजली की लाइन को सुरक्षित ऊंचाई पर करने से इस परेशानी से राहत मिल सकती है। सांवली बाइपास सर्किल पर जगह-जगह टूटी सड़क, गड्ढों में भरा पानी सांवली बाइपास सर्किल से उदय सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि यहां सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है। सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है। इससे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। गड्ढों में पानी भरा होने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। सड़क की खराब हालत से रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:सड़क–चौराहों पर बेसहारा पशु, गड्‌ढों भरी सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल 2.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 3. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 4.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 5.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 6. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 7.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 8.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 9.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 10.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें