सीकर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने टूटी सड़कों, खुले चैंबर और नालियों में जमा गंदगी जैसी समस्याएं ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत भी मिली है। किसान कॉलोनी में वाटर बॉक्स की लाइन ठीक करवाई गई, जबकि सीकर बाइपास स्थित सांवली सर्किल पर टूटी सड़क की समस्या दूर की गई। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... जेईएन मोनिका बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' नवलगढ़ रोड स्थित किसान कॉलोनी से सुल्तान सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर 59 में वाटर बॉक्स की लाइन टूटी हुई है। इससे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की समस्या बनी हुई थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन मोनिका ने इसका समाधान करवाया। समस्या का समाधान करवाने के लिए मोनिका को आज की 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। सांवली सर्किल पर टूटी सड़क की समस्या हुई दूर सीकर बाइपास, सांवली सर्किल से उदय सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वहां सड़क पूरी तरह टूटी हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... राधाकिशनपुरा में सड़क निर्माण नहीं होने से लोग परेशान राधाकिशनपुरा से जितेंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी गली की हालत काफी खराब है। सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को राहत देने के लिए गली में सड़क का निर्माण करवाना जरूरी है। सड़क बनने के बाद भी चैंबर पर नहीं लगा ढक्कन शांतिनगर से राहुल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में सड़क बने हुए करीब 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन चैंबर पर अब तक ढक्कन नहीं लगाया गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है। संबंधित विभाग को जल्द चैंबर पर ढक्कन लगवाना चाहिए। पिपराली रोड पर नाली का पाइप टूटा, सड़क पर जमा गंदा पानी पिपराली रोड, जाट कॉलोनी से दीपक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि नाली का पाइप टूटने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए पाइप की मरम्मत करवाकर पानी की निकासी सुचारू करना जरूरी है। राधाकिशनपुरा में सीवरेज कार्य की मिट्टी से नाली में जमा गंदगी राधाकिशनपुरा से समीर हुसैन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सीवरेज का काम शुरू होने के बाद निकली मिट्टी और गंदगी के कारण नाली में गंदगी जमा हो गई है। इससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली की सफाई करवाकर निकासी व्यवस्था सुचारू करना जरूरी है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. सांवली सर्किल पर सड़क के गड्ढों की समस्या हुई दूर:तेवीपुरा तिराहे पर 3 महीने से नहीं हुई सफाई 2. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:चोक नालियां, ओवरफ्लो चैम्बर, टूटी सड़कें, त्योहारी सीजन में भी सुधार नहीं 3.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 4. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 5.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 6.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 7. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 8.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 9.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 10.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’