सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की और 23 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग को स्कूल जाते वक्त युवक अपने साथ ले गया। वहीं युवती रात के समय घर से लापता हो गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। 23 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 23 अक्टूबर की रात उनका परिवार अपने-अपने कमरों में सोया था। 24 अक्टूबर को जब सुबह उठकर देखा तो 23 साल की युवती नहीं मिली। बेटी के पास मोबाइल भी था जब उस पर कॉल किया गया तो वह नंबर भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने के केस में उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 21 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे उनकी बेटी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। शाम को स्कूल का समय पूरा होने के बाद भी वापस नहीं लौटी। ऐसे में परिवार ने आसपास तलाश की। जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उसमें एक लड़का उसे अपने साथ गाड़ी में ले जाते हुए दिख रहा है। गाड़ी में ले जाने वाले लड़के के साथ कोई महिला भी थी।