सीकर में पंचायत चुनाव का पहला चरण 28 अक्टूबर से शुरू हाेगा। सीकर जिले के 6 पंचायत समिति क्षेत्रों में 140 पंचायत समिति सदस्यों और 23 जिला परि‌षद सदस्यों के लिए बुधवार को वोटिंग होगी। वहीं इसके बाद 30 अक्टूबर को इन 6 पंचायत समिति क्षेत्रों की 192 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव होंगे। इस चुनाव के लिए सीकर गर्ल्स कॉलेज से 803 पोलिंग पार्टियों को अंतिम ट्रेनिंग के बाद मंगलवार को रवाना किया गया। सीकर जिले की पाटन, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, अजीतगढ़ और पिपराली पंचायत समितियों में 28 और 30 अक्टूबर को चुनाव होंगे। पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के लिए ईवीएम से सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके लिए सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 2 पुलिसकर्मी और एरिया मजिस्ट्रेट के साथ 1 पुलिसकर्मी लगाया गया है। 803 बूथों पर 7.96 लाख वोटर करेंगे वोट पंच-सरपंच का चुनाव 30 अक्टूबर को बैलेट पेपर से होगा। कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि जिले के पहले चरण के चुनाव में 803 बूथों पर 7.96 लाख वोटर हैं। इनमें पाटन, पिपराली व श्रीमाधोपुर के 5 ट्रांसजेंडर भी मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में पहले चरण की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंचायत समिति पाटन में 94, श्रीमाधोपुर में 132, अजीतगढ़ में 93, खंडेला में 227, पिपराली में 96 और नीमकाथाना में 161 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि पंच और सरपंच पदों के लिए मतपत्र 29 अक्टूबर को भेजे जाएंगे। इसके बाद 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच और सरपंच के मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी। फर्स्ट फेज के प्रत्याशियों का गणित