सीकर में आज सुबह पहले नवलगढ़ रोड पर कृष्णा रेजीडेंसी के फ्लैटों में पुलिस ने रेड की। करीब 100 से ज्यादा पुलिस के जवान इस रेड में शामिल रहे। जिन्होंने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा संदिग्ध लगने पर कई फ्लैट्स की तलाशी भी ली। इस दौरान एडिशनल एसपी डॉ तेजपाल सिंह, सीओ सिटी संदीप चौधरी,गोकुलपुरा SHO विजयपाल यादव(ट्रेनी RPS),उद्योग नगर SHO राजेश कुमार बुडानिया,कोतवाली SHO सुनील कुमार जांगिड़ सहित पुलिस के कई जवान मौजूद रहे। रेड के बारे में सीकर के एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस का नियम है कि किराएदारों का वेरिफिकेशन होना चाहिए। सीकर में कृष्णा रेजिडेंसी बड़ी बिल्डिंग है। जहां पर बड़ी तादाद में लोग किराए पर रहते हैं। यहां से पहले भी कई शिकायतें मिल रही थी कि कई लोग ऐसे हैं जिनका वेरिफिकेशन नहीं हो रखा। ऐसे में आज यहां पर सर्च किया गया। यदि कोई मकान मालिक या फ्लैट मालिक अपने यहां किसी को किराए पर रखता है तो वेरिफिकेशन करवाने के बाद ही उसे रखे। सीकर के लोगों से अपील है कि आने वाले 15 से 20 दिन में वेरिफिकेशन का काम पूरा करवा ले। कई फ्लैट्स में बड़ी संख्या में मिले लड़के आज पुलिस को रेड के दौरान कई फ्लैटों में आधा दर्जन तक लड़के मिले। इनमें किराए पर तो केवल एक से दो लोग ही रहते थे। लेकिन बाकी लोग बिना पहचान के यहां पर थे। पुलिस ने सभी से पूछताछ की और डॉक्यूमेंट चेक किए। अब देखिए रेड के फोटोज…