सीकर में दीपावली के त्योहार पर बिजली सप्लाई को सुचारू रखने के लिए मेंटेनेंस का काम शुरू हो गया है। इसके तहत 24 अक्टूबर को शहर के इंडस्ट्रियल एरिया पावर हाउस से जुड़े सभी 11 KV फीडर की कई कॉलोनियों और इंडस्ट्रियल एरिया में 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली डिस्कॉम के अनुसार, 33 KV इंडस्ट्रियल एरिया जीएसएस पर रख-रखाव और पेड़-पौधों की छंटाई की जाएगी। सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 24 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 12 बजे तक दीपावली मेंटेनेंस कार्य किए जाने के लिए 33 केवी इंडस्ट्रियल एरिया से चलने वाले सभी 11 केवी फीडर से संबंधित एरिया में कटौती की जाएगी। इन इलाकों में 6 घंटे तक रहेगा कटआउट इंडस्ट्रियल एरिया, जयपुर रोड, बालाजी नगर, बस डिपो, सर्किट हाउस, ट्रांसपोर्ट नगर, स्वामी की ढाणी, खींचड़ों का बास, कृषि मंडी, हाउसिंग बोर्ड व इससे से जुड़े आस पास के इलाके में 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी।