सीकर में 25 अक्टूबर से दैनिक भास्कर की ओर से प्रॉपर्टी महोत्सव शुरू होगा, जो 1 नवंबर तक चलेगा। 8 दिवसीय महोत्सव में एक ही जगह पर आवासीय प्रॉपर्टी के साथ रिटेल स्पेस के कई विकल्प देखने का मौका मिलेगा। महोत्सव के दौरान बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को 1 किलो चांदी देने का ऑफर रखा गया है। यह आयोजन प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे लोगों को अलग-अलग विकल्पों की जानकारी लेने का मौका देगा। पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से यह महोत्सव SRBD क्राउन टावर, मेन पिपराली रोड पर आयोजित किया जाएगा। आयोजन में आवासीय प्रॉपर्टी के साथ रिटेल स्पेस भी शामिल होंगे। महोत्सव में खरीददार प्रॉपर्टी की लोकेशन, प्लानिंग और सुविधाओं को करीब से देख सकेंगे। इससे उन्हें प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी के आधार पर अपनी प्राथमिकताएं तय करने में मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदने से पहले सही जानकारी जरूरी SRBD लिमिटेड के फाउंडर एवं चेयरमैन सीए मुकेश खेदड़ ने कहा कि प्रॉपर्टी खरीदने से पहले सही जानकारी और उपलब्ध विकल्पों को समझना जरूरी है। प्रॉपर्टी महोत्सव के माध्यम से हमारा प्रयास है कि लोगों को घर और रिटेल स्पेस से जुड़े विकल्पों को देखने और सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए एक साझा मंच मिल सके। घर या रिटेल स्पेस की बुकिंग पर मिलेगा 1 किलो चांदी खेदड़ ने कहा कि इस आयोजन के दौरान घर या रिटेल स्पेस की बुकिंग पर SRBD लिमिटेड की ओर से 1 किलो चांदी मुफ़्त दी जाएगी। यह सीमित अवधि का ऑफर केवल 25 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रॉपर्टी महोत्सव के दौरान की गई बुकिंग पर लागू होगा। पंजाब नेशनल बैंक की टीम महोत्सव में फाइनेंस से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएगी। इच्छुक खरीदार होम फाइनेंस की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और उपलब्ध विकल्पों के बारे में जानकारी ले सकेंगे। अपने घर या रिटेल स्पेस की तलाश में लोकेशन और सुविधाओं के साथ यह देखना भी जरूरी होता है कि कोई प्रॉपर्टी परिवार की जरूरतों या बिजनेस की योजना के कितनी अनुकूल है। महोत्सव में इन पहलुओं को ध्यान में रखकर विकल्पों पर विचार किया जा सकेगा। ‘प्रॉपर्टी महोत्सव’ 25 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक एसआरबीडी क्राउन टावर, मेन पिपराली रोड पर आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए 7229855855 पर संपर्क करें।