सीकर में ‘भास्कर समाधान’ पर हमें हर वार्ड से जुड़ी समस्या मिल रही है। अधिकारियों और विभागीय जिम्मेदारों की मदद से हम लगातार उनका समाधान भी करवा रहे हैं। हालांकि, शहर के कई इलाकों में अब भी सफाई, वेस्ट मैनेजमेंट और टूटी सड़कों की समस्या बनी हुई है। आमजन जितना अपनी समस्या को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान की उम्मीद है। इसलिए मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सबलपुरा: गड्ढों और जलभराव से लोग परेशान सबलपुरा बस स्टैंड से राजकुमार जाट ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी गली में कच्चा रास्ता है और रोड नहीं बनी है। रास्ते में गड्ढे ही गड्ढे हैं। पानी निकासी के लिए नाली ही नहीं है। रास्ता पार करने में भी मुशकिल होती है। पानी इकट्ठा होने पर बिजली पोल से करंट लगने का भी डर रहता है। उन्होंने जल्द समाधान करने की मांग की है। सीसीएस नगर: 30 साल से सड़क-नाली नहीं बनी, लोग परेशान सीसीएस नगर से जगदीश प्रसाद चांवरिया ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके वार्ड 60 में 30 साल से अधिक समय हो गया है लेकिन कॉलोनी में न तो नाली बनी और ना ही सड़क। सड़क नहीं होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। कच्चे रास्ते पर बारिश के समय कीचड़ और जलभराव होता है। नाली नहीं होने से घरों का गंदा पानी रास्ते पर जमा होता है। इन्होंने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। समरथपुरा: एक महीने से पानी की बर्बादी, लोग परेशान किशन कॉलोनी रोड, समरथपुरा से मंजु चौधरी ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की पिछले 1 महीने से सप्लाई का पानी निकल रहा है। शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं हुआ है। एक महीने से पानी बहने के कारण पानी की बर्बादी हो रही है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। लगातार पानी बहने से सड़क खराब होने का खतरा रहता है। इन्होनें इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। सीकर बाईपास: स्ट्रीट लाइट बंद, राहगीर परेशान सीकर बाईपास, वीर लोध जी जाट सर्किल से राम निरंजन गुर्जर ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की श्रीमान नगर परिषद अध्यक्ष सीकर एक्सीलेंस कॉलेज से लेकर नानी गांव तक स्ट्रीट लाईट बंद है जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को अंधेरे में बहुत परेशानी होती है। इन्होनें इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… राधा किशनपुरा: पोस्ट के बाद स्ट्रीट लाइट हुई ठीक शहर के आरटीओ ऑफिस रोड, राधा किशनपुरा से मूल सिंह तंवर ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट खराब थी। स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात में सड़क पर अंधेरा रहता है। राहगीरों और वाहन चालकों को इससे बहुत असुविधा होती है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। महाराणा प्रताप नगर: एईएन अमित शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' महाराणा प्रताप नगर से जे.एल. चौधरी ने अपनी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि उनकी गली में रोड पूरी तरह से टूट गई है। आम पब्लिक को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। समस्या सामने आने के बाद एईएन अमित शर्मा ने इसका समाधान करवा दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 2. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 3.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 4.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 5. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 6.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 7.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 8.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 9.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 10.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान