सीकर में नशा सप्लाई करने के मामले में उद्योग नगर थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने घरवालों को बता रखा था कि वो जोधपुर से MBBS कर रहा है। लेकिन सीकर में किराए के फ्लैट में रहकर एमडी सप्लाई कर रहा था। उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया- आरोपी रोहित कुमार(22) पुत्र रामपाल जाट निवासी कासरडा, जाजोद (सीकर) को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, 15 सितंबर को पुलिस टीम ने सीकर में दासा की ढाणी फाटक के पास से हिस्ट्रीशीटर विजय उर्फ छोटू (36) पुत्र ईश्वर सिंह जाखड़ को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से पुलिस को 25 ग्राम एमडी मिली थी। हिस्ट्रीशीटर पर पूर्व में 16 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर विजय उर्फ छोटू ने बताया कि सीकर में किराए के फ्लैट में रहने वाले रोहित से एमडी खरीदी थी। इसे बेचने वाला था। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपी रोहित की तलाश में थी। पुलिस को ह्यूमन इंटेलिजेंस से सूचना मिली कि आरोपी सीकर शहर में एक किराए के फ्लैट पर है। पुलिस ने 27 अक्टूबर को किराए के फ्लैट पर दबिश देकर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि रोहित ने घरवालों को 4 साल पहले कहा था कि वह एमबीबीएस में सेलेक्ट हो गया है। जोधपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। लेकिन ऐसा नहीं था, आरोपी सीकर शहर में रहकर लोगों को गाड़ियां दिलवाने और एमडी की सप्लाई का काम करता था। सीकर में रह रहे छोटे भाई को भी नहीं पता था, बड़ा भाई नशा तस्कर आरोपी के पिता भारतीय सेना में सुबेदार हैं। आरोपी पढ़ाई के नाम पर घर से समय-समय पर खर्च भी लेता रहता था। आरोपी का छोटा भाई भी सीकर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। आरोपी रोहित जयपुर रोड पर रहता है। छोटे भाई को ही नहीं पता चला कि उसका भाई सीकर में ही किराए के फ्लैट में रहता है। आरोपी रोहित को गिरफ्तार करने में कांस्टेबल देवीलाल की विशेष भूमिका रही। मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें : सीकर- एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,16 केस हैं दर्ज:सप्लाई से पहले दबोचा, अजीतगढ़ से लेकर आया था, पहले अवैध शराब का धंधा करता था