सीकर के बजाज रोड पर स्थित सूर्य मंदिर में मंगलवार देर रात को चारी हो गई। चोर मंदिर से 125 साल पुरानी दो मूर्तियां और एक छत्र चुरा ले गए। पुजारी बुधवार सुबह जब मंदिर में पूजा करने के लिए आए तो उन्हें चोरी का पता चला। मूर्तियां करीब 125 साल पुरानी थी। वहीं मंदिर से करीब 250 मीटर की दूरी पर ही कोतवाली पुलिस थाना है। मंदिर के पास रहने वाले हितेश ने बताया कि बजाज रोड पर स्थित सूर्य मंदिर शहर का इकलौता सूर्य मंदिर है। जहां से चोर 125 साल पुरानी सूर्य भगवान की 2 मूर्तियां और छत्र चोरी करके ले गए। रात को पुजारी मंदिर बंद करके गए थे। सुबह जब पूजा करने के लिए आए तो उन्हें ताले टूटे हुए मिले। घटना के बाद अब पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की है। बजाज नगर रोड पर पुलिस की गश्त फिर भी चोरी सूर्य मंदिर से करीब 250 मीटर की दूरी पर ही कोतवाली पुलिस थाना है। सूर्य मंदिर के पास ही बजाज रोड है। जहां रात के समय पुलिस गश्त रहती है और वाहनों की आवाजाही भी काफी होती है। इसके बावजूद चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।