सीकर जिले से 16 और 17 साल की दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में परिजनों ने युवकों पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। कपड़े सिलाने का कहकर निकली थी एक मामले में नाबालिग की मां ने पुलिस में शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नाबालिग की मां ने कहा कि उनकी 17 साल की बेटी 25 अक्टूबर की दोपहर करीब 1:30 बजे घर से कपड़े सिलवाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो पड़ोस और गांव में काफी मालूम किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अंदेशा है कि एक युवक उसे अपने साथ ले जा सकता है। इंदिरा रसोई जाने की कहकर निकली थी नाबालिग दूसरे मामले में नाबालिग के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी 16 साल की बेटी 25 अक्टूबर की सुबह करीब 9:15 बजे घर से इंदिरा रसोई जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। जब इंदिरा रसोई में जाकर मालूम किया तो बेटी वहां भी नहीं पहुंची थी। परिवार ने एक युवक पर शक जताया है।