बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब तूफान के असर से सीकर में 2 दिन बादल छाए रह सकते हैं। सीकर में 29 और 30 अक्टूबर को तेज हवाओं के चलने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर सीकर में रात को सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। यहां पर रात का तापमान 10 डिग्री के करीब आ गया है। सीकर में केवल 6 दोनों में ही न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री से ज्यादा की गिरावट हुई है। 23 अक्टूबर को जहां न्यूनतम तापमान 17.02 डिग्री था वह आज 28 अक्टूबर को 10.8 डिग्री दर्ज किया गया है।इससे पहले मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 12.4 और अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा सीकर में 29 और 30 अक्टूबर को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 नवंबर से मौसम दोबारा ड्राई हो जाएगा। सीकर में 7 दिन का न्यूनतम तापमान