सीकर जिले में एक महिला और युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती मजदूरी करने के लिए गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। वहीं महिला अपनी 4 साल की बेटी को लेकर कहीं चली गई वह भी वापस घर नहीं लौटी है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। 28 साल की युवती के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बहन मजदूरी करने जाती है। 16 अप्रैल को वह मजदूरी करने के लिए सुबह 6 बजे के करीब घर से निकल गई थी। लेकिन शाम को वापस नहीं लौटी। युवती जहां पर काम करने गई थी वहां भी मालूम किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। आज तक युवती वापस नहीं लौटी। 27 साल की महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी पत्नी अपनी 4 साल की बेटी को लेकर 17 अप्रैल की दोपहर को कहीं पर चली गई। काफी देर बाद तक जब वह वापस नहीं लौटी तो दोनों की तलाश की गई। रिश्तेदारी और ससुराल में भी मालूम किया लेकिन दोनों वहां भी नहीं पहुंचे। महिला का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है।