हरियाणा के सिरसा जिले में चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलां के पास सिरसा-भादरा रोड पर वीरवार सुबह करीब पांच बजे एक सड़क हादसा हुआ। लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दड़बा कलां में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव रामसरा से ट्रैक्टर ड्राइवर सिरसा में लकड़ी लेकर जा रहा था। वहीं, सिरसा से हनुमानगढ़ जिले के गांव रामगढ़िया निवासी पिकअप चालक अपने गांव लौट रहा था। दोनों वाहनों के ड्राइवर हुए घायल दड़बा कलां गांव के समीप पहुंचते ही दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और उनके चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव रामगढ़िया निवासी सोनू और राकेश, तथा गांव रामसरा निवासी राम सिंह के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भती कराया गय है।