चूरू | विप्र फाउंडेशन जोन वन-बी प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अनुशंषा पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा व राष्ट्रीय सचिव व जोन एक-बी प्रभारी मुकेश रामपुरा के अनुमोदन पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक हर्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां की है। जिला मीडिया प्रभारी डॉ. श्रवण शर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में चूरू जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा चूरू, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित सरदारशहर, प्रदेश महामंत्री अरविंद गौड़ राजगढ़, प्रदेश सचिव वासुदेव शर्मा सिद्धमुख, प्रदेश सचिव पवन शर्मा तारानगर व प्रदेश सचिव श्याम जोशी सरदारशहर को शामिल किया है। जिलाध्यक्ष शंभुदयाल शर्मा ने बताया कि यह नियुक्ति आगामी मार्च 2028 तक के लिए की गई है।