सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पढ़ाई के सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। पहले यह तारीख 31 अक्टूबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दिया गया है। इस फैसले से छात्रों और शिक्षण संस्थानों को फायदा होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी मगराज ने बताया कि शिक्षण संस्थान भी छात्रवृत्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता और कोर्स के हिसाब से फीस अपडेट करने का काम 31 दिसंबर तक पूरा कर सकेंगे। सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र ऑनलाइन तरीके से छात्रवृत्ति के लिए अप्लाई कर सकते हैं। विभाग ने साफ किया है कि पहले जारी किए गए आदेशों की बाकी शर्तें वैसी ही रहेंगी।