बारां | यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने सोगरिया–धनबाद–सोगरिया के मध्य ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया-धनबाद 16 अप्रैल से 9 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को 13 फेरों में सोगरिया से रात 23.10 बजे प्रस्थान कर बारां 23.53 बजे, सालपुरा 00.28 बजे, छबड़ा गुगोर 00.48 बजे होते हुए तीसरे दिन शनिवार को रात 03.45 बजे धनबाद जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09822 धनबाद-सोगरिया 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को 13 फेरों में धनबाद जंक्शन से सुबह 05.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रविवार को छबड़ा गुगोर रात्रि 04.43 बजे, सालपुरा 04.58 बजे, बारां 05.33 बजे होते हुए प्रातः 07.35 बजे सोगरिया पहुंचेगी। यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में सोगरिया, बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई जंक्शन, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छेओकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया जंक्शन, कोडरमा, पारसनाथ, एनएससी बोस जंक्शन गोमो स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी। इस विशेष गाड़ी में 4 सामान्य श्रेणी, 5 शयनयान श्रेणी, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 7 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनॉमी तथा 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।