डीग जिले के बहज गांव स्थित पीएम श्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह एसपी शरण गोपीनाथ कांबले पहुंचे। उन्होंने सुबह 8 बजे छात्रों को संबोधित किया। स्कूल में स्टाफ ने एसपी का साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान एसपी कांबले ने छात्रों को हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने और जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहने की सलाह दी। एसपी कांबले ने छात्रों को सलाह दी कि जब तक उनका लक्ष्य पूरा नहीं हो जाए, उन्हें सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। एसपी ने साइबर क्राइम से बचने के तरीकों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। छात्रों ने एसपी से किए सवाल-जवाब इस दौरान छात्रों ने एसपी कांबले से सवाल-जवाब किए। एसपी ने बच्चों से बातचीत कर अपने अनुभव बताए और उन्हें पढ़ाई किस तरह करनी चाहिए, इस बारे में भी मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल मुकुट बिहारी शर्मा ने कहा कि स्कूल में छात्राओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है और उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में उप प्राचार्य कुलदीप सिंह, प्रहलाद सिंह व्याख्याता, दीपक वर्मा, भवानी शंकर, चेतन गौड, पूनम शर्मा, आशा कुमारी, बबली मित्तल, उमा देवी, सरोज शर्मा, रेखा, रौदान सिंह गिरदावर, रमाकांत सिंघल, हरिओम शर्मा, हेमंत कौर, सत्येंद्र पाल, सुषमा रानी, भूपेंद्र सिंह, नंदकिशोर, बलराम, निखिल कौशिक, अजय कुमार यादव, संजना कांस्टेबल देवेश सहित अन्य स्टाफ सदस्य और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।