श्रीगंगानगर शहर में मंगलवार, 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। सुखाड़िया सर्किल के पास रामलीला मैदान में शाम को रावण परिवार के पुतलों का दहन होगा। समारोह में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। सुखाड़िया सर्किल के आसपास दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक बंद रहेगा। ट्रैफिक प्रभारी राजेश रानी ने बताया- दशहरा समारोह के दौरान भीड़ को देखते हुए वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। समारोह में शामिल होने वाले लोग अपने वाहन नई धानमंडी में पार्क कर सकेंगे। वाहन चालकों से अपील है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। किस रास्ते से निकलेंगे वाहन सूरतगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन: फोर व्हीलर और टू व्हीलर जस्सा सिंह मार्ग से बसंती चौक होते हुए पदमपुर रोड के रास्ते बस स्टैंड और शहर में आ-जा सकेंगे। सादुलशहर की तरफ से आने वाले वाहन: बसें, कार और अन्य फोर व्हीलर, थ्री व्हीलर व बाइक वाहन मीरा चौक से मौसम विभाग रोड होते हुए बड़ा बाजार क्षेत्र और लक्कड़ मंडी रोड तक आवागमन कर सकेंगे। हनुमानगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन: बसें, कार और अन्य वाहन चहल चौक से जस्सा सिंह मार्ग होते हुए पदमपुर रोड के रास्ते केंद्रीय बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र में पहुंच सकेंगे। हनुमानगढ़ की तरफ से आने वाले दुपहिया, तिपहिया और कार- ये वाहन चहल चौक से सिहाग हॉस्पिटल रोड, शांति स्तंभ, खुराना पैलेस, जवाहर नगर थाना और इंदिरा चौक होते हुए बीरबल चौक तक जा सकेंगे। दशहरा देखने जाने वाले ध्यान रखें