श्रीगंगानगर में जिला परिषद चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। दोनों पार्टियों ने जिले के सभी 39 जिला परिषद वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं। टिकटों की घोषणा के साथ ही चुनावी मुकाबले की तस्वीर भी साफ हो गई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल संधू ने वार्ड नंबर 24 से नामांकन दाखिल किया है। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. बृजमोहन सहारण की धर्मपत्नी शकुंतला सहारण ने वार्ड नंबर 29 से नामांकन किया है। जिले में तीसरे और चौथे चरण में चुनाव श्रीगंगानगर जिले की जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव तीसरे और चौथे चरण में निर्धारित हैं। संशोधित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर तथा चौथे चरण में 14 नवंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। चुनावी कार्यक्रम का शेड्यूल मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालय पर होगी। इसके बाद जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। । जिले में 39 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे श्रीगंगानगर जिले में जिला परिषद के कुल 39 वार्ड हैं। इन वार्डों से निर्वाचित होने वाले सदस्य जिला परिषद में प्रतिनिधित्व करेंगे। भाजपा और कांग्रेस की ओर से सभी वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अब मुकाबला मुख्य रूप से दोनों दलों के उम्मीदवारों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका पर भी निर्भर करेगा।