श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर के वार्ड नंबर-17 में सिटी मैरिज पैलेस के नजदीक स्थित गुरु नानक टीवी एंड गिफ्ट सेंटर के गोदाम में गुरुवार दोपहर को भीषण आग लग गई। गोदाम में रखा एयर कंडीशनर, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, स्टेबलाइजर समेत लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने करीब 10 लाख का नुकसान बताया है। पड़ोसी ने दी आग की सूचना गोदाम आगे से पूरी तरह बंद था। अचानक आगे की तरफ से धुआं निकलता देख आस-पास के लोगों को आग लगने का पता चला। पड़ोसी गौरव सिंह ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अंदर जलता रहा गोदाम दुकान मालिक राजीव कुमार ने बताया- गोदाम में एयर कंडीशनर, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, स्टेबलाइजर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भरा हुआ था। सब कुछ जल गया। जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। गोदाम बंद होने के कारण आग अंदर ही फैलती रही और धुआं बाहर निकलने पर ही लोगों को पता चला। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों मोहित शर्मा, जयपाल और सुरेंद्र कुमार ने आस-पास के लोगों की मदद से आग बुझाई।