भीलवाड़ा | भीलवाड़ा में कोहिनूर सेवा समिति और कोहिनूर ग्रुप इन राजस्थान के तत्वावधान में एफसीआई रोड स्थित कच्ची बस्ती में 100 बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित की गई। आयोजन में बच्चों की पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि रामनिवास रोनी राज रहे, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी छीतर मल गेंगट ने की। राजस्थान पुलिस के प्यार चंद सालवी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि रामनिवास रोनी राज ने “अ से अनार” और “ए फॉर एप्पल” आधारित संवाद शैली की कविता प्रस्तुत की। पूजा साल्वी की बेटी पर केंद्रित रचना कल तक थी जो बेटी बहू बन बंदिश में आ जाती है को भी सराहा गया। श्याम बी गारू ने आभार व्यक्त किया।