श्रीगंगानगर। भीषण गर्मी को देखते हुए श्री गुरु नानक खालसा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सेवा भावना का परिचय देते हुए कॉलेज परिसर के बाहर मीठे शीतल जल की छबील लगाई। इस सेवा कार्य के माध्यम से राहगीरों, छात्र-छात्राओं और आमजन को ठंडा-मीठा जल पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। अजीत, इमाम अली, राजविंदर, खुशमहक और मनीषा सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ जल वितरण और प्रबंधन का कार्य खुद संभालकर सिख परंपरा को जीवंत किया। प्राचार्य डॉ. अनुप्रिया जैन ने विद्यार्थियों के इस निस्वार्थ प्रयास की सराहना की है।