जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को आदर्श नगर स्थित विवेक विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गजपाल सिंह ने विद्यार्थियों को कानून, कानूनी प्रक्रियाओं, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकार समझने, सामाजिक जीवन में कानूनी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना रहा। उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। स्कूल निदेशक प्रदीप शर्मा, प्राचार्य ओमप्रकाश वर्मा सहित स्टाफ सदस्य मुकेश जैन, निशा गुप्ता, नीलम, अनवर, शीतल महावर, गरिमा, विजय, लोकेश जांगिड़, शगुन कुमावत और दिनेश सैन उपस्थित रहे। स्कूल परिवार ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया जिससे वे प्रेरित होंगे।