पाली के सुमेरपुर सदर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। वैन खाई में टूटे पेड़ के तने से टकरा गई। यह तना वैन का कांच तोड़ते हुए अंदर बैठे ड्राइवर के सिर से टकरा गया। हादसे में गंभीर घायल ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। हादसे में वैन में सवार करीब 8 बच्चे भी चोटिल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घर ले गए। खाई में उतरी बच्चों से भरी वैन सुमेरपुर सदर थाने के ASI हुकम सिंह ने बताया- हादसा जूना जाखोड़ा के पास हुआ। स्कूल बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इस हादसे में वैन ड्राइवर जाखोड़ा निवासी प्रभुराम (35) पुत्र रामाराम गंभीर घायल हो गया। जिसे सुमेरपुर के महावीर हॉस्पिटल रेफर किया। वैन में बच्चे सवार थे। हादसे में कई बच्चे चोटिल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन अपने बच्चों को घर ले गए। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। देखें घटना की तस्वीरें…