सिरोही | उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और बाजार में पारदर्शी व्यापार व्यवस्था के लिए जिले में आकस्मिक जांच अभियान शुरू किया है। अभियान 26 से 28 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत जावाल और पिंडवाड़ा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच में एक प्रतिष्ठान पर वजन मशीन का सत्यापन प्रमाण-पत्र प्रदर्शित नहीं मिलने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया। विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने बताया कि जयपुर के निर्देशानुसार जावाल सुपर बाजार, राकेश तेल मिल, आशापुरा किराना स्टोर, भाग्यलक्ष्मी स्वीट्स सहित प्रतिष्ठानों की जांच हुई। विभाग ने पैकबंद वस्तुओं की शुद्ध मात्रा, नाप-तौल उपकरण चैक किए। राकेश तेल मिल पर वजन मशीन का सत्यापन प्रमाण-पत्र प्रदर्शित नहीं होने के कारण 1000 रुपए का जुर्माना लगाया।