कोटपूतली के कपासन माता मंदिर परिसर में स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन की एक बैठक हुई। इस बैठक में पवन शर्मा जवानपुरा को सर्वसम्मति से फाउंडेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान जगदीश यादव और अनिल महर्षि को समिति का महासचिव बनाया गया। रेखा पवन शर्मा को कोषाध्यक्ष और अमित कुमार शर्मा को सचिव का पदभार सौंपा गया। अभिमन्यु सिंह और कल्पना मुद्गल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, एडवोकेट बालगोविंद सोनी को फाउंडेशन का कानूनी सलाहकार बनाया गया है। नव नियुक्त अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन का कार्यक्षेत्र संपूर्ण राजस्थान रहेगा। फाउंडेशन द्वारा सभी प्रकार के सेवा कार्यों का संचालन किया जाएगा।