टोंक| चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की गई। सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि शहर में छावनी चौराहा स्थित मैसर्स दीपक मिष्ठान भंडार का फूड लाइसेंस आगामी आदेशों तक सस्पेंड कर सभी प्रकार की खाद्य कारोबार पर रोक लगाई गई है। यहां पर बेची जा रही मिठाई लड्डू में तय मानकों से अधिक कलर की मात्रा मिलाकर आमजन को विक्रय की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नन्दन शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी तत्कालीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर की ओर से उक्त फर्म से लड्डू (बेसन, वनस्पति व रिफाइंड सोयाबीन तेल से निर्मित) का नमूना लिया था जो कि जांच रिपोर्ट में अनसेफ और सबस्टैंडर्ड पाया गया।