डूंगरपुर| पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने सोमवार को जिले के सभी थानाधिकारियों, वृत्त अधिकारियों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के साथ क्राइम मीटिंग ली। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, अपराध की स्थिति की विस्तृत समीक्षा हुई। जिला पुलिस के अलग-अलग ऑपरेशन की भी समीक्षा की गई। बैठक में मनीष कुमार ने सबसे पहले थानेवार दर्ज मामलों की समीक्षा की। पेंडिंग मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। एनडीपीएस, आबकारी अधिनियम, अवैध शराब तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने को कहा। एसपी ने कहा कि जो अपराधी अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। थानाधिकारियों को वांछित अपराधियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तारी करने को कहा गया। साइबर अपराधों पर मुख्यालय के निर्देशानुसार चल रहे ऑपरेशन म्यूल हंटर, ऑपरेशन त्रिनेत्र की समीक्षा की गई।