पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के दिन्हाटा की चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने कहा उनकी (भाजपा की) योजना है कि वे एनआईए को बुलाएंगे, बम धमाका करेंगे और फिर इसका इल्जाम किसी और पर लगा देंगे। वे बाहर से कुछ लोगों को लाएंगे, आप पर आरोप लगाएंगे और कल ही उन लोगों को गिरफ्तार कर लेंगे। तमिलनाडु चुनाव के लिए तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख और एक्टर विजय ने गुरुवार को पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया। इसमें महिलाओं को साल में 6 फ्री गैस सिलेंडर और 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए देने का वादा किया गया है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद के लिए शादी के समय 8 ग्राम सोना और सिल्क साड़ी देने का भी वादा किया गया है। चुनाव से जुड़े आज के 4 अपडेट्स… 1. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक स्थानों को हिंसा-संभावित घोषित किया है। यहां चुनाव और चुनावों के बाद अशांति का इतिहास रहा है। 2. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक स्थानों को हिंसा-संभावित घोषित किया है। यहां चुनाव और चुनावों के बाद अशांति का इतिहास रहा है। 3. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। 4. तमिलनाडु के मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के विरोध में तिरुचिरापल्ली में अपने आवास पर काला झंडा फहराया। राज्यों में चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…