टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट टाटा.ईवी ने देश की पहली कूपे SUV कर्व ईवी की नई सीरीजX लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है। कार फुल चार्ज पर 502 किलोमीटर चलती है। कर्व ईवी सीरीज X में दो मुख्य वैरिएंट्स- अकम्पलिश्ड X 55 और इ्म्पावर्ड X 55 मिलेंगे। टाटा ने इसमें नया 'नाइट्रो क्रिमसन' कलर भी जोड़ा है। इसके अलावा यह आइकॉनिक डार्क एडिशन में भी अवेलेबल होगी। कंपनी इस पर लाइफटाइम हाई वोल्टेज बैटरी वारंटी भी दे रही है। परफॉर्मेंस: एक बार चार्ज करने पर 502km चलेगी टाटा कर्व ईवी सीरीज X को 55kWh बैटरी पैक के साथ उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर ARAI सर्टिफाइड 502km की रेंज देगी। वहीं रियल वर्ल्ड ड्राइविंग कंडीशन्स (C75) में इसकी रेंज करीब 400km रहेगी। अकम्प्लिश्ड X 55: पैरानोमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा यह वैरिएंट उन ग्राहकों के लिए है जो मॉडर्न टेक्नोलॉजी और कंफर्ट चाहते हैं। इसमें ओपन होने वाला पैरानोमिक सनरूफ, 26.03 सेमी का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा सिस्टम मिलता है। इसमें भारत की पहली R-Comfort® सीटें दी गई हैं जो पैसिव वेंटिलेशन और प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ आती हैं। इम्पावर्ड X55: लेवल-2 ADAS और 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम यह इस लाइनअप का सबसे लग्जरी वेरिएंट है। इसमें अकम्प्लिश्ड X के सभी फीचर्स के साथ कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें 31.24cm की बड़ी सिनेमाटिक टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है। सुरक्षा के लिए इसमें 20 फीचर्स वाला लेवल-2 ADAS दिया गया है। अन्य फीचर्स में जेस्चर कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट, R18 अलॉय व्हील्स और V2V/V2L (व्हीकल टू व्हीकल/लोड) चार्जिंग की सुविधा शामिल है। एक्सटीरियर: फ्लश-टाइप डोर हैंडल वाली टाटा की पहली कार टाटा कर्व EV की ओवरऑल डिजाइन कंपनी की नेक्सॉन EV और पंच EV से इंस्पायर्ड है। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL और बंपर पर ऑल LED हेडलाइट सेटअप दिया गया है। हेडलाइट सेटअप के बीच में एक क्लोज पैनल है, जहां चार्जिंग फ्लैप लगा है। साइड में 18 इंच के एरोडायनामिक स्टाइल अलॉय व्हील दिए गए हैं। कर्व टाटा की पहली कार है, जिसमें फ्लश-टाइप डोर हैंडल मिलते हैं। वहीं, व्हील आर्च स्क्वरिश आकार के हैं और ऊपर एक SUV-कूपे स्टाइल स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है। रियर में कनेक्टेड LED टेल लाइट सेटअप, स्किड प्लेट के साथ मोटा ब्लैक बंपर, ट्राएंगुलर रिफ्लेक्टर और रिवर्स लैंप्स दिए गए हैं। कार का ग्राउंड क्लियरेंस 190mm और वाटर वेडिंग कैपेसिटी 450mm है। इसका बूट स्पेस 500 लीटर है और आगे बोनट में 11.6 लीटर का फ्रंक स्पेस भी दिया गया है।
सेफ्टी फीचर्स: 6 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा पैसेंजर की सुरक्षा के लिए कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। नेविगेशन और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर ड्राइवर स्क्रीन पर डिस्प्ले होते हैं। टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कार में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है, जिसके तहत एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, हाई बीम असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फंक्शन मिलते हैं। भीड़ में लोगों को अलर्ट करने के लिए 'इकोस्टिक साउंड सिस्टम' टाटा मोटर ने कर्व EV में इकोस्टिक साउंड सिस्टम दिया है, जिससे कार की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटे से कम होने पर साउंड बाहर सुनाई देगा। यह फीचर भीड़भाड़ वाले एरिया में पैदल चल रहे लोगों को अलर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।