डूंगरपुर| राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की ओ से जल संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम अधिशासी अभियंता हंसराम मीणा के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय राजपुर घाटी में हुआ। केप इकाई की माया पाटीदार ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में पानी बचाने के सरल उपाय बताए और जल संरक्षण का संदेश परिवार तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि जल संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। नई पीढ़ी को जल संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना जरूरी है।