दौसा | राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष कजोड़ मीणा की उपस्थिति में हुई। बैठक में ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती, समर्पित अवकाश का नगद भुगतान बंद करने और स्कूलों को मर्ज करने के सरकारी निर्णयों का कड़ा विरोध किया गया। मीणा ने बताया कि 24-25 मई को कोटा में प्रदेश महासमिति अधिवेशन होगा, जिसमें आंदोलन की रणनीति तय होगी।