अलवर| मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नवीन तकनीकों पर दो सप्ताह की इन-हाउस प्रैक्टिकल हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग आयोजित की गई। ट्रेनिंग के दौरान क म्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग विभाग द्वारा वेब डिजाइन डेवलपमेंट (एचटीएमएल, सीएसएस व जावास्क्रिप्ट) पर प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा मैटलैब के माध्यम से सोलर सिस्टम के डिजाइन व सिमुलेशन की जानकारी दी गई। मैकेनिकल व सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों को एडवांस ऑटोकेड का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ट्रेनिंग का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना रहा।