टोंक| कॉलेज शिक्षा विभाग की ओर से कालीबाई भील एवं देवनारायण स्कूटी वितरण योजना के तहत पात्र छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की जाएगी। जिला नोडल अधिकारी (स्कूटी योजना) डॉ. अर्चना आनन्द ने बताया कि 2024-25 की विभाग की ओर से जारी स्थायी सूची में चयनित छात्राओं को विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन पत्र फॉरवर्ड किए गए हैं। चयनित छात्राएं आवेदन पत्रों में खाताधारक, बैंक का नाम, खाता संख्या, कोड, मोबाइल नम्बर अपडेट कर बैंक पासबुक अथवा कैंसिल चेक अपलोड कराएं। आवेदन पत्र में अंकित खाता सम्बन्धित छात्रा का ही होना चाहिए।