जोधपुर | कमला नेहरू चेस्ट अस्पताल के संक्रामक रोग संस्थान (आईडीआई) में ट्रॉपिकल मेडिसिन (उष्णकटिबंधीय बीमारियां) विभाग शुरू होगा। यह देश में इस तरह का तीसरा संस्थान होगा। इससे एसएन मेडिकल कॉलेज में विभाग बढ़कर 41 हो जाएंगे। प्रिंसिपल बीएस जोधा ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा (ग्रुप-1) की संयुक्त शासन सचिव ज्योति चौहान ने इसकी मंजूरी दी है। देश का पहला विभाग कोलकाता, दूसरा जयपुर में है। पूर्व प्राचार्य डॉ. अरविंद माथुर और संक्रामक रोग संस्थान के नोडल अधिकारी आलोक मोहता ने बताया कि संस्थान में डेंगू, चिकनगुनिया, टीबी, कुष्ठ रोग व हैजा जैसी उष्णकटिबंधीय बीमारियों पर रिसर्च होगी। ट्रॉपिकल मेडिसिन में एमडी की 2 सीटों का प्रस्ताव भेजेंगे। हैजा-टीबी जैसी बीमारियों पर रिसर्च होगी